बागपत, मार्च 9 -- दाहा। आजमपुर मुलसम गांव के जंगल में रविवार को एक किसान के खेत के ऊपर से होकर जा रही हाइटेंशन विद्युत लाइन के जर्जर ढीले तारों से चिंगारी गिरकर किसान की डेढ़ बीघा गन्ना फसल जल गई। किसानों ने इसकी सूचना स्थानीय बिजली घर पर दी। आजमपुर मुलसम गांव के जंगल में किसान कृष्णपाल पुत्र बेदू के खेत के ऊपर से होकर हाइटेंशन विद्युत लाइन जा रही है। जिसके तार बेहद ढीले होने के कारण आए दिन आपस में लगने से चिंगारी नीचे गिरती रहती है। बताया कि रविवार दोपहर तारों से चिंगारी गिरकर नीचे खड़ी गन्ना की फुटवार फसल में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे किसानों ने मुलसम बिजली घर पर सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई तथा किसानों ने मिट्टी, पानी आदि डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसान की करीब डेढ़ बीघा फसल जल चुकी थी। किसानों ने इसकी सू...