आगरा, मई 30 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भम्मा के निकट हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सोरों पुलिस के अनुसार गांव चंदवा का रहने वाला 24 वर्षीय राय सिंह पुत्र कल्लू ट्रैक्टर लेकर शनिवार की सुबह नगला भम्मा में किसान के खेत में कंप्यूटर लेवलिंग करने के लिए गया था। राय सिंह सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था तो सड़क पर नीचे तक झूलते तार ट्रैक्टर के साइलेंसर से छू गए। हाईटेंशन लाइन के तार जैसे ही ट्रैक्टर से छुए तो ट्रैक्टर का अगला पहिए में आग लग गई। राय सिंह भी करंट की चपेट आते ही बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन विद्युत लाइन में करंट होने की वजह से कुछ कर नहीं सके। राय सिंह की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों व ग्रामीणों को...