रुडकी, मई 7 -- सुल्तानपुर, संवाददाता। मौसम खराब होने के साथ ही पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। करीब 17 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के चलते लोग अपने जरूरी काम भी नहीं निपटा पाएं। बुधवार शाम मौसम खराब होते ही सुल्तानपुर सहित देहात के कई गांव की बिजली एक साथ गुल हो गई। इसके बाद ऊर्जा निगम ने सुल्तानपुर की बिजली रात को सुचारू तो कर दी लेकिन उसके बाद भी यहां बिजली ट्रिपिंग चलती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...