विद्युत मेगा कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
कुशीनगर, मई 17 -- हाटा/ढाढा, हिन्दुस्तान संवाद।हाटा विद्युत वितरण खंड परिसर में अधिशाषी अभियंता संतोष तिवारी के नेतृत्व में विद्युत मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।कैंप में कुल 73 उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। सभी शिकायतों का ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया। इस दौरान स्मार्ट मीटर भुगतान, गलत बिजली बिल, खराब मीटर बदलने, भार वृद्धि समेत विभिन्न समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कैंप में उपखंड अधिकारी सुकरौली इंजीनियर ऋषभ श्रीवास्तव, हाटा इंजीनियर बलदेव सिंह, इंजीनियर रूपेश कुशवाहा एवं इंजीनियर चंदन सिंह सहित अन्य विद्युत कर्मियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.