विद्युत भंडार केंद्र, ट्रांसफार्मर कार्यशाला का मुख्य अभियंता ने किया औचक निरीक्षण
बरेली, जून 6 -- मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने शनिवार को सीबीगंज बिजली घर के साथ ही विद्युत भंडार केंद्र व विद्युत परिवर्तक कार्यशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी मानसून सीजन को देखते हुए निरीक्षण के दौरान बेहतर विद्युत आपूर्ति करने के लिए विद्युत उपकेंद्र से संबंधित 11 केवी फीडरों के आस-पास की पेड़ो की शाखाएं काटने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य अभियंता भंडार केंद्र पहुंचे। यहां रजिस्टर में पंजीकृत नाम व नंबरों से स्वयं कई उपभोक्ताओं को फोन करके उनकी समस्या जानने के साथ उनका फीडबैक लिया। भंडार केंद्र में अधिकारियों से किसानों व अन्य को एक बार में पूरा सामान उपलब्ध कराने को कहा। यहां के बाद विद्युत परिवर्तक कार्यशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.