भभुआ, मार्च 23 -- छापेमारी अभियान में अफसरों की टीम ने चोरी से बिजली जलाते पकड़ा कैमूर के बकायेदार उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं विद्युत कनेक्शन भभुआ, कार्यालय संवाददाता। विद्युत बोर्ड की टीम ने गैर तरीके से बिजली उपयोग करने वाले 80 लोगों पर 34.62 लाख जुर्माना लगाया है। इनके खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। इसकी पुष्टि विद्युत कार्यपालक अभियंता शशिकांत कुमार ने की और कहा कि राजस्व वसूली अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विभाग द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई को और तेज किया गया है, ताकि बकाया वसूली सुनिश्चित हो सके और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखा जा सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह समय पर बिजली बिल का भुगतान कर अनावश्यक कार्रवाई से बचें। उन्होंने...