विद्युत बिल समाधान को लगेग विशेष कैंप
भदोही, मई 13 -- भदोही, संवाददाता। बिजली विभाग द्वारा मेगा विद्युत बिल समाधान को विशेष कैंप का आयोजन 15 से 22 मई तक होगा। इसमें उपभोक्ताओं के बिजली बिल समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार ने बताया कि 15 से 22 मई तक आयोजित होगा। यह मेगा कैंप प्रतिदिन सुबह दस से शाम पांच बजे तक अधिशासी अभियंता कार्यालय, विद्युत वितरण खंड, गोपीगंज, बालीपुर रोड ज्ञानपुर में आयोजित होगा। कैंप में उपभोक्ताओं की समस्त शिकायतों यथा बिजली बिल न मिलने, मीटर, नए संयोजन , विद्युत आपूर्ति, बिजली चोरी के प्रकरण, बिल संशोधन, भार वृद्धि समेत अन्य मामलों का त्वरित निस्तारण होगा। यह भी पढ़ें- प्रखंडवार तय तिथि के अनुसार विद्युत विभाग लगाएगा शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.