एटा, जनवरी 8 -- जिले में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। विद्युत बिल राहत योजना 2025-26 का दूसरा चरण 4 जनवरी से शुरू हो चुका है, जो 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। इस योजना के तहत घरेलू और छोटे वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को बकाए पर भारी छूट दी जा रही है। गुरुवार को एटा विद्युत वितरण मंडल एसई सुभाष चंद्रा ने बताया कि विद्युत बिल राहत योजना के दूसरे चरण में उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल के सरचार्ज (ब्याज) पर शत प्रतिशत की छूट मिल रही है। जबकि बकाये का एकमुश्त भुगतान करने पर मूलधन पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले चरण (दिसंबर) में यह छूट 25 प्रतिशत थी, जो अब 5 फीसदी कम हो गई है। बिजली चोरी के प्रकरणों में भी यह योजना बड़ी राहत लेकर आई है। ऐसे मामलों में राजस्व निर्धारण पर 45 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। चोरी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.