मथुरा, नवम्बर 30 -- बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के लिए कॉन्फिगरेशन करने के कारण रविवार को दोपहर 12 बजे तक आरएमएस बिलिंग प्रणाली बंद रहेगी। 14 घंटे कोई कार्य नहीं होगा। इस अवधि में बिलिंग प्रणाली, ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल एवं यूपी पीसीएल कंज्यूमर ऐप पर उपलब्ध सभी ऑनलाइन सेवाएं (बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन, भार वृद्धि इत्यादि) सेवा प्रभावित रहेंगी। किसी भी सहायता के लिए 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी दक्षिणांचल के अधीक्षण अभियंता आईटी ने दी। स्थानीय अधिकारी एवं इंजीनियर विभिन्न माध्यमों से उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी दे रहे हैं, जिससे वह परेशान न हों। मुख्य अभियंता राजीव गर्ग के अनुसार बिजली बिल राहत योजना एक दिसम्बर से शुरू होकर 28 फरवरी तक रहेगी। इसमें बकाएदारों को ब्याज छूट एवं बिजली चोरी के मामलों में योजना के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.