कटिहार, मई 22 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र बुधवार को दिन के करीब एक बजे सनौली सालमारी के बीच बिशनपुर रेलवे अंडरपास के नीचे 33 के वी में फोल्ड होने के कारण विद्युत का विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। रात्रि करीब 12:30 के बाद बिजली दिया दिखाने के लिए आई और आधा घंटे के बाद गायब हुई और गुरुवार को पूरे दिन बिजली गुल रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी तो वही सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज प्रभावित रहा। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में लोग विभिन्न कामों को लेकर पहुचे थे। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ गया। यह भी पढ़ें- जर्जर तार व पोल के चलते बिजली लाइन में फॉल्ट विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने बताया गया कि बिजली नहीं रहने से ऑनलाइन आवेदन, राजस्व संबंधित कार्य, दाखिल-खारिज, प्रमाण पत्र निर्गत करने, सामाजिक सुरक्ष...