आगरा, जून 7 -- लोहामंडी के नौबस्ता खतैना इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल करने पहुंचे टोरंट पावर के कर्मचारी पर हमला करने का मामला सामने आया है। टोरंट पावर के मैनेजर अमित त्रिवेदी की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार घटना 28 मई की है। शिकायत पर तकनीशियन नरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में ट्रांसफार्मर का आरएमयू बंद मिला। आसपास लोग मौजूद थे। तकनीशियन ने आरएमयू चालू कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया तभी दिनेश नामक व्यक्ति ने रॉड से नरेंद्र के हाथ पर हमला कर दिया। तकनीशियन घायल हो गया। भीड़ की आड़ में पथराव भी किया गया। जिससे गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया। तहरीर के आधार पर लोहामंडी पुलिस ने आरोपित दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...