प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 12 -- वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दूसरे की बाइक से निकले युवक की विद्युत पोल से टकराकर मौत हो गई। सुबह पोल के पास उसका शव पड़ा देख आसपास के लोगों ने जेब में पड़े में मोबाइल से कॉल किया तो परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानधाता थाना क्षेत्र के धनीपुर निवासी 45 वर्षीय राधेश्याम उर्फ रधई पटेल मजदूरी करता था। वह शनिवार शाम गांव के अपने दोस्त की बाइक लेकर निकला लेकिन रात को नहीं लौटा। रविवार सुबह परिजनों के पास उसके नंबर से कॉल आई। बताया गया कि वह सराय मुरार सिंह गांव के पास भगवतगंज रोड के किनारे विद्युत पोल के पास पड़ा है। सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक की डिक्की में शराब शीशी मिली। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि विद्युत पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.