प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। देररात दोस्त के साथ घर लौट रहे युवक की बाइक नहर की पटरी किनारे विद्युत पोल से टकराई गई। इससे गंभीर चोटें आने के कारण बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि उसके साथी को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जेठवारा बाजार के करीब मानधाता मोड़ के पास का रहने वाला 19 वर्षीय रंजीत गौतम उर्फ देवा शुक्रवार शाम अपने साथी 22 वर्षीय लवकुश गुप्ता के साथ बाघराय थाना क्षेत्र के भिटारा बाजार गया था। रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जेठवारा थाना क्षेत्र के उमरी नहर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय ले जाया गया। वहां रंजीत को मृत घोषि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.