आगरा, फरवरी 26 -- कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड पर सिकहरा के समीप साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा गई। कार के पोल से टकराते ही अचानक उसमें आग लग गई। जिससे कार सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जल्दबाजी में कार से कूदकर लोगों ने जान तो बचा ली, लेकिन चुटेल भी हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कार पूरी तरह से जल गई। घटनाक्रम के अनुसार जहीर अहमद पुत्र अकील अहमद निवासी किदवई नगर सिढपुरा अपनी ससुराल गंजडुंडवारा से वापस अपने घर सिढपुरा जा रहा था, तभी सिकहरा के निकट अचानक सड़क पर आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। काफी प्रयास करने के बाद भी कार सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से जा टकराई। जब तक कार सवार कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.