श्रावस्ती, जून 19 -- श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी गांव निवासी पूसू चौहान (32) पुत्र राम गोपाल चौहान गांव के रहीश मनिहार (20) पुत्र पप्पू के साथ गुरुवार किसी काम से जमुनहा बाजार आया था। देर रात दोनों बाइक से पूसू के रिस्तेदार के घर लालबोझा भवनियापुर जा रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे जमुनहा चौकी प्रभारी सत्यजीत राय ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार पूसू चौहान की हालात गंभीर बनी हुई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...