विद्युत पोल लगाते समय पाइप लाइन हुई क्षतिग्रस्त, जलापूर्ति प्रभावित
कौशाम्बी, मई 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। विकास खंड सिराथू के उलाचूपुर गांव में बिछी पेयजल पाइपलाइन को पोल गाड़ते समय बिजली विभाग के जिम्मेदारों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे गांव की जलापूर्ति ठप हो गई है। इसे लेकर ग्रामीण आईजीआरएस कर रहे हैं। मामले को लेकर एक्सईएन जलिनगम ने एक्सईएन विद्युत को पत्र भेजकर क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन की मरम्मत कराने को कहा है।भेजे गए पत्र में एक्सईएन जलनिगम जयपाल सिंह ने बताया है कि विद्युत पोल गाड़ने के दौरान उलाचूपुर में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई 73 एमएम पाइप लाइन एक जगह व 140 एमएम पाइप लाइन दो जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे ग्रामीणों के घर शुद्ध पेयजल की जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने आईजीआरएस करते हुए पाइप लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है। पाइप लाइन मरम्मत करने के लिए कार्यदाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.