विद्युत पोल में फाल्ट से लगी आग
ललितपुर, जून 28 -- ललितपुर। विद्युत पोल में फाल्ट से लगी आग ललितपुर। शनिवार रात करीब नौ बजे महरौनी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास एटीएम के सामने एक विद्युत पोल में फाल्ट होने से आग लग गई। इस घटना के कारण मोहल्ला खरवाचपुरा में बिजली आपूर्ति रविवार सुबह दस बजे तक बाधित रही, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फाल्ट के कारण केबल में आग लग गई थी, जिससे कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत कर्मचारी रात में ही मौके पर पहुंचे और जली हुई केबल को काटकर अलग किया। हालांकि, रात में ही मोहल्ला पंडापुरा की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी, लेकिन खरवाचपुरा मोहल्ले में रविवार सुबह दस बजे तक भी बिजली नहीं आ पाई। विद्युत कर्मचारी रविवार को जली हुई केबल बदलने का कार्य कर रहे हैं ताकि आपूर्ति जल्द से जल्द सुचारू की जा सके।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.