बागपत, मार्च 2 -- दाहा। सरौरा गांव में अपनी मां के साथ देवस्थल पर पूजन करने गया कक्षा दो का नौ वर्षीय छात्र विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। छात्र को गंभीरावस्था के चलते मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाराज ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है। सरौरा गांव निवासी पूनम अपने नो वर्षीय बेटे राधे उर्फ रघु को लेकर नलकूप के पास देवस्थल पर पूजन करने गई थी। बताया कि करीब साढ़े आठ बजे जब वह खेत पर पहुंची, तो खेत की मेढ़ पर लगे कंटीले तारों को उसके बेटे राधे उर्फ रघु ने नीचे दबाकर उसके ऊपर से निकलना चाहा, लेकिन वह वहीं तार से चिपक गया। उसकी मां पूनम ने सड़क पर आकर चीख पुकार मचा दी। राहगीरों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.