विद्युत पोल टूटने से तीन नलकूपों का संचालन ठप
बस्ती, मई 31 -- भानपुर। करीब एक माह पूर्व आई तेज आंधी में रामनगर ब्लॉक के तिनोहना गांव के पास पांच विद्युत पोल टूट गए थे। पोल क्षतिग्रस्त होने के बाद भी उन्हें अब तक नहीं बदला जा सका है, जिससे क्षेत्र के तीन राजकीय नलकूपों का संचालन पूरी तरह ठप पड़ा है। टूटे पोल के कारण राजकीय नलकूप संख्या 100 डीजी कारेखूट, 102 डीजी तिनोहना और 109 डीजी लम्बुइया पिछले एक महीने से बंद हैं। एक साथ तीन नलकूपों के ठप रहने से संबंधित गांवों के किसानों को धान की नर्सरी तैयार करने और अन्य फसलों की सिंचाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान निजी संसाधनों से सिंचाई कराने को मजबूर हैं, जिससे उनकी लागत भी बढ़ रही है। तीनों नलकूपों का संचालन देख रहे ट्यूबवेल ऑपरेटर रमाकांत ने बताया कि बिजली का पोल टूटने के कारण नलकूपों के बंद होने की सूचना लिखित रूप से व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.