बाराबंकी, मार्च 1 -- असंद्रा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के रतौली गांव में रविवार की सुबह खेत में पानी लगाने के दौरान एक अधेड़ किसान खेत में लगे विद्युत पोल के स्टे वायर में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। जिसे बचाने में उसका चचेरा भाई भी स्टे वायर में चिपक गया। ग्रामीणों ने लाठी डंडे से दोनों भाईयों को स्टे वायर से अलग किया। परिजनों व ग्रामीणों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। सुबह छह बजे हुई घटना: रतौली गांव निवासी रामकुमार पाल (45) पुत्र राम लखन व इनके चचेरे भाई साहेब प्रसाद पाल (48) पुत्र श्रीराम पाल खेती करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। दोनों भाई रविवार की भोर खेत में पानी लगाने गए थे। खेत के पास ही विद्युत पोल लगा है। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.