रुडकी, फरवरी 12 -- कस्बे में विद्युत संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले एक अनियंत्रित ट्रक चालक के खिलाफ अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर दी है। विद्युत विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीते दिनों लंढ़ौरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे लगे विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में बिजली विभाग के उपकरणों को क्षति पहुंची थी, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग के अवर अभियंता विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि चालक की लापरवाही के कारण सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुँचा है। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.