बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं, संवाददाता। विद्युत पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष अशोक सक्सेना की अध्यक्षता में मोमिन अंसार वेलफेयर सोसाइटी परिसर में हुई। जिसमें पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। सचिव शमशाद हुसैन ने कहा कि पेंशनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल काफी समय से लंबित हैं, जिनका भुगतान विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने कहा कि सरकार आठवें वेतन आयोग के लाभ से पेंशनर्स को वंचित करना चाहती है। पेंशनर्स विरोधी नीतियों को लेकर 25 मार्च को काला दिवस मनाया जायेगा। अखलाक हुसैन, महेंद्र सिंह राठौर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, राम किशोर सक्सेना, सुभाष राठौर, प्रेम पाल चौहान, धर्मवीर सिंह, राज किशोर सिंह, सुखपाल शर्मा, अयोध्या प्रसाद, अली मोहम्मद, जीवन, सुरेश चंद्र शर्मा, दिलीप अग्रवाल मौजूद थे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.