बदायूं, मई 20 -- विकासखंड सालारपुर के बिनावर, कुंडरा और युसुफ नगर में बिजली विभाग की लापरवाही से किसान बेहाल हैं। आठ दिन पहले आंधी से गिरे ट्रांसफार्मर और पोल को न बदलने से बिजली ठप है, जिससे किसानों की मक्का और शिवालिक की फसल सूख रही हैं। युसुफ नगर के किसान सुभाष चौहान और कुंडरा के देशराज सिंह के ट्यूबवेल पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पोल टूटने से जमीन पर गिर गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय जेई और अधिकारियों को कई बार सूचित करने के बावजूद केवल खोखले आश्वासन मिल रहे हैं। अब तक न तो नए पोल लगे और न ही ट्रांसफार्मर दोबारा स्थापित हुआ।बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित होने से सैकड़ों बीघा खेत में खड़ी मक्का व अन्य फसलें सिंचाई के अभाव में दम तोड़ रही हैं। किसानों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पोल ...