बदायूं, जुलाई 26 -- बदायूं, संवाददाता। सावन मास में कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए विद्युत निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत कांवड़ रूट पर जर्जर लाइन, खंभे और झूलते हुए तारों को दूर किया जाएगा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक हरीश बंसल ने 22 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कांवड़मार्ग, प्रमुख मंदिरों और कांवड़ सेवा शिविरों की विद्युत व्यवस्था को लेकर 16 बिंदुओं पर कार्य करने के आदेश दिए। उन्होंने अपने आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न हो और संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें निर्देशों के मुताबिक कांवड़ मार्ग और प्रमुख मंदिरों पर विशेष इंतजार किए जाएं।विद्युत ...