सोनभद्र, जून 1 -- अनपरा,संवाददाता। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की अति-महत्वपूर्ण बैठक रविवार की शाम सम्पन्न हुई जिसमें सभी जनपदों एवं विद्युत उत्पादन परियोजनाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक का उद्देश्य सम्बोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष इं जी वी पटेल ने कहा कि जूनियर इंजीनियरों ने सीमित संसाधनों में रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन-आपूर्ति एवं राजस्व वसूली का कार्य किया गया है लेकिन संसाधन एवं मैनपावर की भारी कमी के बावजूद जूनियर इंजीनियरों पर एकतरफा कार्यवाहियां की जा रही हैं। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर नियम-10 की नोटिस थमा दी जाती है। सीधे वेतन से कटौती कर दी जा रही है। विसंगतिपूर्ण समर्पण आदेश के द्वारा मध्य शैक्षणिक सत्र में, बिना जांच जूनियर इंजीनियरों का अन्य डिस्कॉम में...