विद्युत दुर्घटनाओं में जान गवाने वाले कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
बरेली, जून 2 -- विद्युत विभाग में कार्यरत बिजली आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सोमवार शाम को गांधी उद्यान में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। यह श्रद्धांजलि सभी प्रदेश, जिले में सेवारत रहते हुए अपनी जान गंवाने वाले आउटसोर्स संविदा विद्युत कर्मचारियों के आकास्मिक निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए की गई थी। आउटसोर्स संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने लगभग 25,000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाया है। कर्मचारियों की भारी कमी के कारण शेष आउटसोर्स कर्मचारियों पर कार्य का अत्यधिक भार पड़ रहा है। जिला उपाध्यक्ष तस्लीम खान, जिला महामंत्री राहुल शर्मा, चंद्रप्रकाश, मोहम्मद राशिद, दयाशंकर, बड्डन, इमरान, हरिओम, राजेंद्र समेत अन्य रहे। यह भी पढ़ें- विद्युत कर्मियों को श्रद्धांजलि, लाइनमै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.