बोकारो, मई 4 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के अरजुवा पंचायत के कोडरमा गांव में सोमवार की सुबह 8 बजे ग्यारह हजार विधुत क्षमता के विधुत तार के संपर्क में आने से दो बैल की मौत घटना स्थल पर हो गई। इस घटना में भुक्तभोगी को हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई। जानकारी अनुसार कोडरमा गांव निवासी महेंद्र यादव के दो बैल चारा खाने के लिए सोमवार की सुबह 8:00 बजे जंगल की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में गिरा ग्यारह हजार विधुत क्षमता तार के चपेट में आ गया, जिससे दोनों बैलों की मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार को आई तेज आंधी के कारण विधुत तार टूटकर गिर गया था, जिसकी सूचना विधुत विभाग को देने के बावजूद बिजली का लाइन नही काटा गया था , जिससे सोमवार को गिरे तार पर बैलों के पैर पड़ने पर उसकी चपेट में आ जाने से मौत हो गई। इस घटना में भुक्तभोगी को करीब 80 हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.