हमीरपुर, मई 28 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के सिचौली पुरवा मोहल्ले में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब द्वारिकापुरी प्राइमरी स्कूल के सामने लगे बिजली ट्रांसफार्मर में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली पोल सहित ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया, जबकि क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना स्थानीय निवासी सुरेन्द्र द्वारा डायल-112 पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हादसे की जानकारी मिलते ही लाइनमैन बाबू बल्ली ने तत्काल विद्युत सप्लाई बंद करा दी। यह भी पढ़ें- आग लगाने की घटना में प्राथमिकी दर्ज जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। बाद में क्रेन की सहायता से ट्रक को मौके से हटाया गया। ब...