विद्युत टीम से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
बदायूं, मार्च 25 -- जरीफनगर थाना क्षेत्र में विद्युत निगम की टीम से मारपीट और विवाद के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अवर अभियंता की तहरीर पर तीन नामजद व छह से सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिनमें से तीन की गिरफ्तारी की गई है। अवर अभियंता वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 23 मार्च को वह अपने विभागीय कर्मचारियों के साथ 33 केवी जरीफनगर फीडर की पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान जरीफनगर थाना क्षेत्र के जतकी के पास विद्युत लाइन में पेड़ की टहनियां लिपटी मिलीं, जिससे आपूर्ति बाधित हो रही थी। समस्या के समाधान के लिए शटडाउन लेकर टहनियों की कटाई कराई जा रही थी, तभी शान मोहम्मद वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए कार्य रुकवाने लगा। आरोप है कि उसने धारदार हथियार दिखाकर कर्मचारियों को धमकाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.