बागपत, फरवरी 12 -- अमीनगर सराय। बसौद गांव में बकाया बिल वसूली करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पुलिस ने चार नामजद समेत छह अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डोला विद्युत उपकेंद्र के नोडल अधिकारी राहुल सोलंकी बुधवार दोपहर अपनी टीम संविदाकर्मी सावेज, यूनुस, मोहित, मनोज, प्रमोद और विद्युत सखी पिंकी के साथ गांव में घर-घर जाकर राजस्व वसूली कर रहे थे। इसी दौरान एक उपभोक्ता पर करीब 51 हजार रुपये से अधिक बकाया होने पर टीम ने बिल जमा करने को कहा तो वहां खडे लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। दस्तावेज फाड़ दिए और मोबाइल छीन लिया। महिला विद्युत सखी के साथ मारपीट कर उससे केश छीन लिया। नोडल अधिकारी राहुल सोलंकी की तहरीर पर सिंघावली अहीर थाने में गुरुवार को मौहम्मद मुफीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.