विद्युत टीम ने छह बिजली चोर पकड़े, रिपोर्ट दर्ज
हाथरस, जून 13 -- सादाबाद। बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए शनिवार तड़के विशेष अभियान चलाया। विजिलेंस टीम और स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नगर व आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि गांव शेरपुर और सुनीता एन्क्लेव कॉलोनी में जांच के दौरान छह उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। सभी मामलों में विद्युत थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। अभियान के दौरान विजिलेंस और विभागीय टीम ने कई स्थानों पर कनेक्शनों की जांच भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.