मथुरा, अगस्त 21 -- विद्युत टीमों ने अभियान चलाते हुए गुरुवार तड़के 64 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। अवैध केबलों को जब्त किया गया। चोरी का लोड 161 किलोवाट मिला है। थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। लाखों का जुर्माना संभावित है। मथुरा जोन के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग के निर्देश पर गुरुवार तड़के इंजीनियरों के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया। राया क्षेत्र में उपखंड अधिकारी मनीष गौड़ के निर्देशन में राया टाउन में 10 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। गोवर्धन क्षेत्र में उप खंड अधिकारी महावीर सिंह, विजिलेंस प्रभारी अरुण कुमार एवं अवर अभियंता विजिलेंस सुशील कुमार के नेतृत्व में गांठौली गांव में चलाए गए अभियान में 10 स्थानों पर चोरी पकड़ी गई। कोसी टाउन, कामर एवं कोसी देहात में 20 घरों में बिजली चोरी मिली। इसी तरह शहर के डीग गेट, टैंटीगांव, जैंत,अड़...