विद्युत टीमों की बड़ी कार्रवाई,69 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी
मथुरा, अगस्त 13 -- विद्युत टीमों और विजिलेंस ने मथुरा जोन में बिजली चोरी के कई मामले पकड़े हैं। कई उपभोक्ता अतिरिक्त केबल डालकर बिजली का उपयोग कर रहे थे। विद्युत चोरी में प्रयुक्त भार 124 किलोवाट मिला। टीम ने अतिरिक्त केबलों को जब्त कर लिया। मथुरा जोन के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने समीक्षा बैठक में बिजली चोरी रोकने, बकाया वसूली, हाई लाइन लॉस फीडर क्षेत्रों में चेकिंग के निर्देश दिए। इस पर मांट एक्सईएन दीपक कुमार के निर्देशन में टीम ने नगला सुदामा, मांट तहसील, अवाखेड़ा, अभयपुरा, खाजपुर में चेकिंग के दौरान 21 स्थानों पर बिजली चोरी मिली। चेकिंग बुधवार रात एवं गुरुवार सुबह को हुई। उपखंड अधिकारी औरंगाबाद सौरभ मिश्रा के निर्देशन में टीम ने तड़के अभियान चलाकर 12 स्थानों पर चोरी के मामले पकड़े। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विजिलेंस प्रभारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.