विद्युत चौपाल में उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान
बरेली, जून 6 -- बिजली चोरी रोकने, समय से बिल जमा कराने, ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते लोड को कम करने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 10 जून को विद्युत चौपाल दिवस आयोजित किया जाएगा। मुख्य अभियंता (वितरण) ज्ञान प्रकाश ने बताया कि चौपाल का आयोजन शाम पांच से रात आठ बजे तक किया जाएगा। विद्युत वितरण मंडल एवं नगरीय वितरण मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में चौपाल लगाकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी और उनका मौके पर निस्तारण किया जाएगा। अधिक बकायेदार एवं बिजली चोरी प्रभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से चौपाल आयोजित कर उपभोक्ताओं को जागरूक करने पर जोर दिया गया है। चौपाल में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.