रुद्रपुर, जून 5 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर में ऊर्जा निगम की सतर्कता (विजिलेंस) टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए भूतबंगला क्षेत्र में छापेमारी की। एसडीओ अन्नू अरोरा के नेतृत्व में टीम ने सत्यपाल पुत्र ब्रजलाल, निवासी- भूतबंगला के परिसर की जांच की। जांच के दौरान परिसर में करीब 11 मीटर अवैध केबल बरामद हुई, जिसका उपयोग सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी के लिए किया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों ने केबल को कब्जे में लेकर सील कर दिया और आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की। जांच में पाया गया कि परिसर पर लगभग 0.939 किलोवाट का बिजली भार अवैध रूप से चलाया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...