विद्युत चोरी मामले में छह उपभोक्ताओं के खिलाफ केस
बांका, मई 25 -- बेलहर(बांका)/निज प्रतिनिधि बेलहर विद्युत प्रक्षेत्र कार्यालय के कनीय अभियंता विकास रंजन ने सौताडीह और भगवानपुर बौका गांव के छह विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। कनीय अभियंता एनआर सौताडीह गांव के विद्युत उपभोक्ता नंदकिशोर पांडेय, अनिता देवी और राजकुमार सिंह एवम भगवानपुर बौका गांव के बासुदेव तांती, प्रदीप तांती और ज्ञानी कुमार तांती के खिलाफ विद्युत चोरी का केस दर्ज कराया है। प्राथमिकी में कनीय अभियंता ने बताया है की उपरोक्त उपभोक्ता विद्युत विच्छेदन के बावजूद टोंका फंसाकर या बायपास सिस्टम से विद्युत चोरी कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.