समस्तीपुर, फरवरी 22 -- सरायरंजन। थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग गांव में की जा रही विद्युत ऊर्जा की चोरी को लेकर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सरायरंजन में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता संजीव पासवान ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की गयी। इसमें विद्युत चोरी कर उपयोग करने पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें द्वारिकापुर निवासी मो. अशरफ अली, झखड़ा निवासी दयाशंकर झा के पुत्र प्रवीण कुमार एवं वाजितपुर मेयारी निवासी शिवचंद्र राय को आरोपित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.