देवघर, दिसम्बर 13 -- देवघर प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा की अवैध खपत रोकने के लिए 11 दिसंबर को झाबीविनि लि (मुख्यालय) के निर्देशानुसार छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान में आरपी चौधरी, सहायक विद्युत अभियंता राजाबाग के नेतृत्व में लव कुमार, सहायक अभियंता, संतोष कुमार, नन्द कुमार ठाकुर व सोनू कुमार आदि शामिल थे। अभियान सुबह 9:30 बजे शुरू होकर शाम 17:30 बजे तक चला। अभियान के दौरान तीन व्यक्तियों को विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। पहला अभियुक्त संतोष कुमार, पिता अर्जुन दास, निवासी कमल कोठी, पुरनदाहा है। दूसरा अभियुक्त बिनोद कुमार, पिता स्व. शंभूनाथ बलियासे, निवासी न्यू हरिहरबाड़ी कॉलोनी व तीसरा अभियुक्त गरीबनाथ ठाकुर, पिता स्व. शंभूनाथ ठाकुर, निवासी न्यू हरिहरबाड़ी कॉलोनी है। अभियुक्तों द्वारा प्रयोग किए गए तारों को नमूना के रूप म...