विद्युत चोरी के खिलाफ चला विशेष अभियान
गिरडीह, मई 28 -- जमुआ। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) रांची के निर्देश पर बुधवार को जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ग्राम कारीचट्टान में संचालित किया गया। छापेमारी दल में विद्युत विभाग के कर्मियों के साथ मानव बल भी शामिल थे। जांच के दौरान कई उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, संबंधित उपभोक्ता बिना वैध कनेक्शन के अपने नवनिर्मित मकान एवं परिसर में विद्युत ऊर्जा का उपभोग कर रहे थे, जिससे विभाग को आर्थिक क्षति पहुंच रही थी। अभियान के दौरान कमल राम, अशोक राम, किशोर राम, मुन्ना राम, रामेश्वर राम एवं पवन राम सहित कई लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.