विद्युत चोरी करते पकड़ा, केस दर्ज
मुरादाबाद, जून 24 -- नगर पंचायत ढकिया में विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत चोरी करते उपभोक्ताओं पर नकेल कस दी। जिससे नगर में हड़कंप पहुंच गया। बुधवार को विद्युत उपकेंद्र डिलारी पर तैनात अवर अभियंता प्रेम प्रकाश अपनी पूरी टीम के साथ विद्युत चेकिंग करने के लिए नगर पंचायत ढकिया पहुंचे जहां उपभोक्ता इसरार तार में कट लगाकर विद्युत चोरी करता पकड़ा गया। टीम ने वीडियो ग्राफी कर विद्युत विभाग से संबंधित थाना एंटी पावर थेफ्ट मुरादाबाद को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। मामले में विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.