अलीगढ़, अप्रैल 11 -- n 11 हजार वोल्ट की लाइन से निकली चिंगारी n आग से किसानों को भारी आर्थिक नुकसानजट्टारी, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम जरतौली में शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते करीब 20 से 22 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। स्थिति गंभीर होती देख किसानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रैक्टरों से खेतों के चारों ओर जुताई कर फायर लाइन बनाई, जिससे आग को आगे फैलने से रोका जा सका। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.