प्रयागराज, मई 31 -- प्रयागराज। जिले के प्रजापति (कुम्हार) समाज के कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के पांच पात्र कारीगरों को नि:शुल्क विद्युत चालित चाक उपलब्ध कराई जाएगी। जिला खादी ग्रामोउद्योग अधिकारी जवाहर लाल ने बताया कि आवेदन करने वालों का पीपीओ की अध्यक्षता में साक्षात्कार लिया जाएगा। जिले के पांच चयनितों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...