विद्युत चाक व पगमिल मशीन के लिए सात सितंबर को साक्षात्कार
बलरामपुर, सितम्बर 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना के तहत निःशुल्क विद्युत चालित चाक एवं पगमिल मशीन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सात सितंबर को होगा। साक्षात्कार विकास भवन, बलरामपुर में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। साक्षात्कार के बाद पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाणपत्र व जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) साथ लाना होगा। मूल अभिलेखों के साथ उनकी छायाप्रतियां भी प्रस्तुत करनी होंगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परंपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.