कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर। विद्युत कॉलोनी गोविंद नगर में पिछले दो दिनों से मोटरें खराब होने की वजह से पेयजल की आपूर्ति ठप है। एक मोटर की दो वर्ष पहले ही बोरिंग हुई थी, वो भी खराब हो गई। दूसरी मोटर पहले से खराब है। इसे लेकर कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है। कॉलोनी निवासी रामकरण शर्मा, अनुपमा, पवन शुक्ला, अशोक सैनी, मोहम्मद फिरोज और राधा का कहना है कि लोगों को हैंडपाइपों और टैंकर से पानी भरकर तीन-तीन मंजिल तक ले जाना पड़ रहा है। दूसरी ओर जलकल का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। कॉलोनी में टैंकर लगाए गए हैं। समस्या का निराकरण कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.