धनबाद, अप्रैल 10 -- सिंदरी के गोशाला विद्युत सब स्टेशन में गुरुवार को बिजली शिकायतों के निवारण के लिए एक विशेष कैंप लगाया गया। इसमें स्मार्ट मीटर और बिजली बिल से जुड़ी कुल 28 शिकायतें दर्ज की गईं। 17 का मौके पर ही निबटारा कर दिया गया। सहायक विद्युत अभियंता सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि बाकी बची शिकायतों को सुधार के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। लेखा सहायक रोहन सिंह, प्रमोद कुमार सिंह और विश्वजीत चौधरी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...