चम्पावत, सितम्बर 26 -- चम्पावत। पुलिस ने विद्युत केबिल चोरी के छह आरोपियों को पकड़ा है। थानाध्यक्ष विनय मित्तल ने बताया कि बीते 17 सितंबर को संजय राणा ने विद्युत घर बनबसा से दो ड्रम बिजली चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि जांच के बाद धनुषपुल बैरियर के पास चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन से चोरी का एक ड्रम के साथ विवेश कुमार निवासी चितौरा, बदायूं, विमलेश कुमार व डोरी लाल निवासी पीलीभीत, आकाश शर्मा निवासी मछली मार्केट, रुद्रपुर, अन्नू निवासी बरेली, खुशी राम निवासीबदायू को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...