गाजीपुर, फरवरी 3 -- दिलदारनगर। क्षेत्र स्थित उसिया गांव के उत्तर दिशा में मंगलवार को फाटक के पास विद्युत केबल में अचानक आग लग गई। आग लगने के करण केबल से उठती लपटें और धुआं से अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र को जानकारी पर तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। आग करीब आधे घंटे तक धू-धू कर जलती रही। ग्रामीणों ने बालू और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि जले हुए केबल की मरम्मत करके आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.