विद्युत किट पहनकर ही पोल पर चढ़ें लाइनमैन
बदायूं, मई 27 -- विद्युत उपखंड सहसवान में पदभार ग्रहण करने के बाद सहायक अभियंता जयप्रकाश ने जेई हरिशंकर की मौजूदगी में लाइनमैनों और स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और विद्युत किट पहनकर व शटडाउन लेकर ही पोल, अंडरग्राउंड लाइन या ट्रांसफार्मर पर काम करें। उन्होने कहा कि शासन की मंशानुसार उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली सप्लाई देना हमारी प्राथमिकता है। कहीं भी छोटी कमी आने पर उसे तुरंत ठीक करें। बता दें कि इससे पहले उन्होंने बिल्सी नगर और देहात क्षेत्र में भी विद्युत व्यवस्था और उपभोक्ता समस्याओं के निस्तारण में काफी सुधार किया था। यह भी पढ़ें- शटडाउन के बाद लाइन चालू, बड़ा हादसा होने से टला बैठक में लाइनमैन पप्पू यादव, गुड्डू यादव, चंदू और गीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.