हाजीपुर, अप्रैल 2 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (एनबीपीडीसी) ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल की है। हाजीपुर विद्युत प्रमंडल के सभी विद्युत सब डिविजन व विद्युत प्रशाखाओं में हर सोमवार और शुक्रवार को बिजली बिल सुधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. सौरभ कुमार ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य बिजली बिल में गड़बड़ी, रीडिंग की समस्या या त्रुटिपूर्ण बिल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना है। शिविर में प्रस्तुत आवेदनों का निष्पादन त्वरित किया जाएगा। बिल सुधार शिविर से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनों तरह के बिजली उपभोक्ताओं को इससे राहत मिलेगी, जिससे सेवा अधिक पादर्शी और सुलभ बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.