विद्युत कर्मी को काम के दौरान करंट लगा
चम्पावत, जून 17 -- चम्पावत। खेतीखान सब स्टेशन में तैनात ऑपरेटर को काम के दौरान करंट लग गया। इससे सब स्टेशन ऑपरेटर घायल हो गया। उपचार के लिए विद्युत कर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय भंडारी ने बताया कि खेतीखान उप केंद्र के ऑपरेटर 53 वर्षीय जीवन बिष्ट काम कर रहे थे। इसी दौरान एकाएक उन्हें बिजली का तेज झटका लग गया। उन्हें चम्पावत जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.एचएस ह्यांकी ने बताया कि जीवन बिष्ट का इलाज चल रहा है। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.